एसपी ने किया लाल बजरी टेनिस कोर्ट का उद्घाटन

प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने पुलिस लाइन्स में लाल बजरी लान टेनिस कोर्ट का फीता काटकर उदघाटन किया। पुलिस परिवार कल्याण एवं आम जनमानस को खेल के प्रति जागरूक करने तथा प्रेरित करने के उद्देश्य से जनपद में एक मात्र जगह पुलिस लाइंस में कई दिनों से निर्माणाधीन चल रहे कार्य को अंतिम स्वरूप प्रदान होंने पर मंगलवार को इसका शुभारंभ किया गया है।












