बांदा। चित्रकूटधाम मंडल उद्योग व्यापार मंडल की मंडलीय बैठक का आयोजन शहर के एक मैरिज हाल में किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी ग्रहण कराई गई। पदाधिकारियों से व्यापारियों के हित में काम करने का आवाहन किया गया। साथ ही कहा गया कि व्यापारी हित की लड़ाई लड़ने में कतई हीलाहवाली नहीं की जानी चाहिए।
मंडलीय बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री चारुचंद्र खरे, भाजपा अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष लवलेश सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, प्रांतीय युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश मिश्र मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जनपद बांदा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ, जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार चित्रकूट ध्यक्ष ओम केसरवानी के अलावा कार्यक्रम में विशेष योगदान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवपूजन का रहा। राजकुमार शिवहरे दाल मिल, कमलेश गुप्ता, राकेश साहू, प्रेम गुप्ता, संतोष अनशनकारी, पुरुषोत्तम अग्रहरि, मानिकपुर सुशील कक्का कर्वी, रामजी गुप्ता, राहुल गुप्ता महोबा, रामप्रकाश रामू हमीरपुर, चरखारी, तिंदवारी, कुलपहाड़, अतर्रा, चिल्ला से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन बनवारीलाल गुप्त ने किया। अध्यक्ष विष्णु गुप्त ने आभार व्यक्त किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..