जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा के संचालन की स्थिति का लिया जायजा
तबजील अहमद
कौशाम्बी, 08 फरवरी 2019. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एव पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के क्रम में गंगा प्रसाद शाहू इण्टर कालेज देवीगंज विद्यालय का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया।
उन्होनें सीसी टीवी एंव वाइस रिकार्डर को भी देखा और उन्होंने संबंधित केन्द्राध्यक्षों तथा सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उनके भ्रमण के समय यदि कही भी नकल कराने की शिकायत पायी गयी तो संबंधित केन्द्राध्यक्ष तथा अन्य संबंधित लोगों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी और ऐसे विद्यालयों को ब्लैक लिस्टेड किये जाने की श्रेणी में किये जाने हेतु भी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केन्द्रों पर बिना आई कार्ड के कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करने पाये।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..