उपपशु चिकित्सा अधिकारी ने शराब पीकर काटा हंगामा, लाठी लेकर स्टाफ को दौड़ाया, लोगों का लगा हुजूम
योगी सरकार का डाक्टर को जरा सा भी नहीं है भय
फारुख हुसैन
निघासन-खीरी। उपपशु चिकित्सा अधिकारी ने शराब पीकर जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं नशे में वह इस कदर धुत हुआ कि उसने पूरे स्टाफ को लाठी लेकर दौड़ा लिया। सीओ दफ्तर के पास कार्यालय होने और सूचना होने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
सरकारी अस्पताल में तैनात डाक्टर राजवीर सिंह काफी लंबे समय से अस्पताल में तैनात हैं। आए दिन वह शराब पीकर हंगामा करता है। शनिवार को उसने सारी हदें पार करते हुए बवाल काटा दिया। वहां मौजूद लोगों ने जब समझाने का प्रयास किया तो वह लाठी लेकर आवास से बाहर आया और उसने लोगों को मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह से उन लोगों ने भागकर जान बचाई। सरकारी कंपाउडर ने पीआरवी जवानों को फोन करके सूचना दी।
मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने किसी तरह से उनको शांत कराया। उन लोगों के जाने के बाद डाक्टर एक बार फिर आवास में गया और शराब की बोतल निकाल लाया और उसने हंगामा करते हुए शराब पीकर लोगों को अभद्रता करता रहा। उसके हंगामे से वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। काफी देर तक लोग तमाशा देखते रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..