बी पी एस पब्लिक स्कूल पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ):मधुबन तहसील क्षेत्र के पांती रोड स्थित बी पी एस पब्लिक स्कूल पर विदाई समारोह का आयोजन रविवार को हुआ। ज्ञान विद्या का दे द वीणा वाली माँ सरस्वती वंदना गीत प्रिया सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। यादों के मीठे पल हर वक्त याद आएंगे अनुष्का ने गाकर अपने सीनियरो के उज्जवल भविष्य की कामना किया । कक्षा 11 की दीप शिखा की गीत यह विदाई दुनिया का दस्तूर सुनाकर सभी को आंसू पोंछने पर मजबूर कर दिया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने कहा कि ज्ञान वो कवच है जो जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करेगा।












