बेंगलुरु : एचएएल एयरपोर्ट पर मिराज फाइटर प्लेन क्रैश, सवार दोनों पायलट की मौत

अंजनी राय
कर्नाटक के बेंगलुरु में मिराज 2000 ट्रेनर फाइटर विमान के क्रैश हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक विमान दुर्घटना में इसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। ये हादसा बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि प्लेन में दो ही पायलट सवार थे।












