प्रयागराज – 33 हज़ार दीप जलाकर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

तारिक खान
प्रयागराज. 14 फरवरी को पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. जवानों पर हुए कायराना हमले में शहीद हुए जवानों की याद और उनकी आत्मा की शांति के लिए कुम्भ क्षेत्र के तुलसी मार्ग स्थित श्री शिवयोगी मौनी बाबा के शिविर में सभी शहीद जवानों को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी गई ।

मौनीबाबा ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार से शहीदों के बलिदान का बदला एवं उनके परिवार की हर प्रकार से संरक्षण की मांग भी की जाएगी। उधर अमेरिका से आये एनआरआई और ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडे ने कहा कि शहीदों के परिवार वालो के लिए सहायता राशि उनकी तरफ से भेजी जाएगी।











