गैर इरादतन हत्या करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 23-02-2019 को वादी दुर्वेश कुमार पुत्र किशनलाल निवासी कस्बा राजपुर थाना बिलासपुर, रामपुर व उसकी पत्नी के साथ रूप सिंह आदि 04 लोगों द्वारा मारपीट व गाली गलौच की गई जिससे इलाज के दौरान वादी की पत्नी मति लक्ष्मी उर्फ रश्मी की मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बंध में थाना बिलासपुर, रामपुर पर मु0अ0सं0-137/19 धारा 304/323/504 भादवि बनाम राजू आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया था।












