सत्ता पक्ष किसान नेताओ की करवा रही हत्या – भारतीय किसान यूनियन (असली)

गौरव जैन
रामपुर। आज दिनांक 22 फरवरी 2019 को भारतीय किसान यूनियन असली की एक आवश्यक पंचायत अंबेडकर पार्क रामपुर में संपन्न हुई। पंचायत में बोलते हुए जिला अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा सत्ता के नशे में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होते चले जा रहे हैं आए दिन बलात्कार लूट आदि घटनाएं तो खुले आम हो ही रही थी। अब सत्ता पक्ष के लोगों ने खुलेआम किसान नेताओं की हत्या करना भी शुरू कर दिया है और उनका कुछ नहीं बिगड़ रहा है।

इसी पंचायत में संगठन विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने मोहल्ला कच्ची मस्जिद गुर्जर टोला निवासी राहिल खान को युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। मौजूद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री मुशाहिद हुसैन जिला कानूनी सलाहकार मखदूम अली शमशाद अहमद अकील अहमद दानिश अली सैयद तलत मियां देवेंद्र गंगवार विनोद कुमार इरशाद अली पाशा आदि लोग थे।











