बलिया – बांसडीह रोड पुलिस को मिली शराब माफियाओ पर बड़ी कामयाबी, 15 लाख की अपमिश्रित शराब बरामद

अंजनी राय
बलिया। बलिया जनपद के बांसडीह रोड थाने को शराब माफियाओ के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब आमदौर क्षेत्र में छापेमारी कर 15 लाख रुपये मूल्य की 12248 शीशी अपमिश्रित शराब बरामद किया है। छापेमारी ने मौके से कोई अभियुक्त नही पकड़ा गया है। पुलिस ने चार अभियुक्तो क्रमशः सुरेंद्र यादव, गुड्डू यादव, नरेंद्र यादव, संतोष मौर्य के खिलाफ नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि यह शराब बलिया के रास्ते बिहार तस्करी करके जा रही थी।

छापेमारी करने वाली टीम में एस आई चंद्र प्रकाश कश्यप, अजय प्रताप सिंह, का. रविकांत यादव, अंकुर यादव, सचिन मौर्य और रमेश चंद्र शुक्ला शामिल थे।











