बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के ट्रैक्टर ट्राली पर लदी लकड़ी के 35 बोटे बरामद

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभाव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मालीपुर से भीमपुरा तक जाने वाली सिंचाई नहर मार्ग पर उभांव थाने के उप निरीक्षक राम सिंह यादव व सहयोगी पुलिसकर्मियों द्वारा मंगलवार की शाम एक ट्रैक्टर ट्राली पर अवैध रूप से काटी गई आम के हरे वृक्ष के 35 बोटे बरामद किए गए। पुलिस ने 4/10 वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चालक राजेश उर्फ बृजेश पुत्र वीर बहादुर ग्राम कुंडईल नियामत अली व बरामद लकड़ी के स्वामी बृजभान सिंह उर्फ लेवा सिंह पुत्र स्वर्गीय परमहंस सिंह ग्राम गोविंदपुर दुगोली थाना भीमपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बरामद ट्रैक्टर पर उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर भी अंकित नही है












