मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत बैरियाडीह गांव के हाहा नाला पुल के समीप रविवार की सुबह पानी में महिला का सिर कटा शव पानी में मिला। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ली।
दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत बैरियाडीह गांव के हाहा नाला पुल के समीप गांव के कुछ लोग रविवार की सुबह खेत की रखवाली करने निकले थे। जहां ताल के पानी में सिर विहीन महिला का शव देख ग्रामीण सन्न रह गए। इसकी गांव में खबर लगते ही सनसनी फैल गई।
महिला का सिर कटा शव व पैर रस्सी से बंधा हुआ था। शव से निकल रही दुर्गंध से कयास लगाए जा रहे थे कि कई दिन पहले हत्या कर शव को फेंका गया होगा। जिसके चलते दुर्गंध आ रही है। धड़ से सिर गायब होने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..