हर्मेश भाटिया
लखनऊ. बयानबाजी में सभी रिकार्ड शायद तोड़ने का मन बना लिया है। नेताओ के बयानों में बेहूदगी अब झलकने लगी है। इसी क्रम में भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मंत्री ने दो दिनों पहले बेहूदा भाषा का प्रयोग करते हुवे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नपुंसक कहा था। उन्होंने यह शब्द ट्वीट करके कहे थे। दो दिन पहले हिंदी में किए गए ट्वीट में यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘कायर नपुंसक कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल के इशारे पर जारी बेहूदी बयानबाजी शर्मनाक है। पूरा विश्व आतंकियों के विरुद्ध सरकार की कड़ी कार्रवाई के साथ खड़ा है, मगर कांग्रेस एंड पार्टी अपने घटिया बयानों से आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई को कमजोर कर रही है।
इसके जवाब में बिहार में गठबंधन के दल राजद ने अपने गठबंधन के नेता का साथ दिया और मंत्री श्रीकांत शर्मा को उनके ही भाषा में जवाब देते हुवे लिखा कि राजद, जो बिहार में कांग्रेस की सहयोगी है, ने आज उसका जवाब दिया। राजद ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी नपुंसक हैं और नरेंद्र मोदी नहीं हैं, ये इन्हें कैसे पता? देश जानना चाहेगा! जब इनके सर्वेसर्वा की भाषा इतनी आपत्तिजनक, ट्रैक रिकॉर्ड इतना विवादास्पद व खून से सना रहा हो तो चेलों से संसदीय भाषा व व्यवहार की उम्मीद लगाना भी मूर्खता है!’
बताते चले कि पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद से ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी जारी है। कई विदेशी न्यूज एजेंसियों ने एयर स्ट्राइक को लेकर भारत के दावों पर सवाल उठाए हैं, कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने वहां हुए नुकसान और मारे गए आतंकियों की संख्या के सबूत मांगे हैं। विपक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस एयर स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ उठाने को लेकर भी बीजेपी की आलोचना की थी।वही प्रधानमंत्री सहित भाजपा एक नेताओ ने कांग्रेस और विपक्ष द्वारा उठाये गए सवालो पर कड़ी आपत्ति करते हुवे सवाल उठाने वालो को देश द्रोही कहा था। बयान में कांग्रेस को पाकिस्तान की भाषा बोलने के भी आरोप लगे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…