एकतरफा प्यार का खुमार और सनक, मार दिया युवती को गोली, हालत गंभीर

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी में युवक ने एक तरफा प्यार में युवती को गोली मार दी। जिसे घायल अवस्था मे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके के गिरफ्तार कर लिया है।

आनन फानन में लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल भेज आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है ,जो अपने आप को भी गोली मारने धमकी दे रहा था ,जो पुलिस के लिये बड़ी चुनोती थी।मगर एसएचओ सुभाष सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे बातों में भटकाया और गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।











