Categories: NationalSpecial

गाजियाबाद लोनी – गंदगी व कीचड़ की नदी है और डूब के जाना है

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। लोनी नगर पालिका परिषद अंर्तगत पूजा कॉलोनी में जलभराव के चलते नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया। कॉलोनी में चारों तरफ गंदा पानी भरा हुआ है जोकि दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है।  जल निकासी का उपाय न करने पर नगर पालिका के खिलाफ कॉलोनी वासियों में रोष व्याप्त है। लोनी में जल निकासी का कोई साधन नहीं है। इस कारण कॉलोनियों में जल भराव की विकराल समस्या बनी हुई है।

गौरतलब है कि पहले भी पूजा कॉलोनी का पानी ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में जाता था। औद्योगिक क्षेत्र में पानी भरने से उद्यमियों को भारी परेशानी हो रही थी। जिसकी शिकायत उद्योगपति यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों से लंबे समय से करते आ रहे थे। उद्योगपतियों की शिकायत पर यूपीएसआईडीसी द्वारा कालोनियों का पानी औद्योगिक क्षेत्र में आने से रोकने हेतू औद्योगिक क्षेत्र की दीवार के साथ बने नाले को रोक दिया गया है | पानी की निकासी बंद होने से अब यह पानी कॉलोनी की गलियों में भर रहा है।आलम यह है कि लोगों के घरों तक में पानी घुसने लगा है।
वार्ड सभासद किरण देवी ने बताया कि पानी की निकासी को लेकर कई बार ईओ नगर पालिका से बात की गई है। लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सभासद पति अनूप भड़ाना का कहना है कि नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद भी किसी ने कॉलोनी की कोई सुध नहीं ली है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts