अधिशासी अधिकारी ने किया मॉडल बूथ केंद्रों का निरीक्षण

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आगामी ग्यारह अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा-53 की लोनी नगर पालिका ईओ ने क्षेत्र में प्रस्तावित सभी बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान इओ ने सभी मतदान केंद्रों पर स्थित बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई स्थानों पर विभिन्न प्रकार की खामियां नजर आई जिन्हें अविलंब दूर करने के लिए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।












