लोनी क्षेत्र में दर्जनो ईंट के भट्टे उड़ा रहे है एनजीटी के आदेश की धज्जियां

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी देहात क्षेत्र के खडखरी व चिरोड़ी मार्ग पर एनजीटी के आदेशों का उलंघन करते हुए धड़ल्ले से ईंट भट्टो की चिमनिया धुआं रूपी जहर उगला रही है। जिस तरफ प्रशासन का ध्यान नही है। जिनके संचालक सभी नियमों को ताक पर रखकर भट्टॊ का संचालन कर रहे है। भट्टा संचालकों द्वारा अधिक धन कमाने के चक्कर में इन भट्टॊ पर खुलेआम लकड़ी ,कच्चा कोयला और रबर जलाई जा रही है। जिस कारण इनकी चिमनीओं से निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के लोगों के लिए एक मुसीबत बना हुआ है।












