दोहरीघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 340 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अंजनी राय
मऊ : लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब कारोबारियों के प्रति पुलिस ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में बीती रात दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर आश्रम देवारा में थानाध्यक्ष नीरज कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस दल ने आकस्मिक छापा मारकर दर्जनों अवैध शराब भट्ठियों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस दौरान लगभग 25000 लीटर लहन को नष्ट कर दी गई। 340 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य भागने में सफल हो गए।












