बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में प्रियंका का हुआ ज़ोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री को जवाब देते हुवे बोली – प्रधानमंत्री जनता को बेवक़ूफ़ समझना छोड़ दे, जनता सब जानती है

निलोफर बानो
वाराणसी : कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गाँधी ने आज बड़ी ही शालीनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुवे कहा है कि प्रधानमंत्री जनता को बेवक़ूफ़ नही समझे। जनता सब जानती है। बताते चले कि प्रियंका गाँधी अपनी गंगा जमुना तहजीब यात्रा के दौरान आज वाराणसी पहुची है। प्रयागराज से वाराणसी तक की इस यात्रा में उनको मिले जनसमर्थन से वह काफी उत्साहित नज़र आई और कहा कि जनता सब जानती है।


बता दें कि प्रियंका गांधी आज वाराणसी में हैं। गंगा जमुनी तहजीब यात्रा के जरिए वह इलाहाबाद से होते हुए वाराणसी पहुंची। वाराणसी में प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वागत और सम्मान के लिए मैं वाराणसी की जनता की आभारी हूं।











