रामपुर – मस्जिद के चौकीदार को मारने पीटने की घटना का वैश्य समाज ने किया घोर निंदा
गौरव जैन
रामपुर. आज दिनांक 23 मार्च 2019 को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश रामपुर के जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल के निवास पर एक वैठक आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने कहा है की होली के त्यौहार पर असामाजिक तत्वों द्वारा जो घटना मस्जिद के चौकीदार के साथ होना बताया जा रहा है वह निंदनीय है और वैश्य समाज इसकी घोर निंदा करता है
उन्होंने कहा रामपुर हमेशा एक गंगा जमुनी तहजीब का जिला रहा है आज तक जिले में कभी भी हिंदू मुस्लिम जातियों में ना तो कोई विवाद हुआ और ना ही किसी के द्धारा रामपुर का माहौल खराब हुआ इस संबंध में उन्होंने सर्व धर्म के लोगों से अपील की है कि रामपुर में भाई चारा बनाए रखें और किसी भी राजनीति बहकावे में ना आए और अपने रामपुर को एक अच्छा रामपुर सर्व समाज एकता का प्रतीक वनाया जाये वैठक में नगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,नगर महामंत्री दीपक जिंदल,संजय अग्रवाल, गौरव जैन, मनोज गोयल,राम गुप्ता,अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..