पूर्व आईपीएस शाह फैसल ने शुरू किया अपनी नई पारी, बनाई जम्मू कश्मीर पीपल्स मूवमेंट नाम से राजनितिक पार्टी

निसार शाहीन शाह
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। पूर्व कश्मीरी नौकरशाह शाह फैसल ने जम्मू कश्मीर पीपल्स मूवमेंट नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की। बता दें कि बीते जनवरी महीने में आईएएस अफसर शाह फैसल ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। आईएएस शाह फैसल ने सिविल सेवा परीक्षा 2010 में टॉप किया था और वे जम्मू-कश्मीर से थे।












