गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद कय्यूम ने किया जनसंपर्क
फारुख हुसैन
लखीमपुर. समाजवादी पार्टी से उपचुनाव विधानसभा क्षेत्र के गठबंधन के प्रत्याशी मोहम्मद क़य्यूम ने आज रकेहती, चंदपुरा, जगता पुर, सेमरी, मल्लबहेड़, अघरा, गुलारिहा रामनगर, बगहा सुजान पुर, लालपुर आदि में जनसंपर्क किया।

इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद क़य्यूम ने कहा कि अगर जनता ने इस बार मौका दिया तो क्षेत्र में विकास की गंगा बह कर रख देगी। इस दौरान नगर की जनता ने भी गठबंधन प्रत्याशी को आने वाली 29 अप्रैल को वोट देने का वादा किया। इस दौरान बसपा नेता शिवराज कनोजिया,सयुस निघासन महामंत्री शाहनवाज खान, हकीउल्ला खां, बिलाल अहमद, रामनरेश वर्मा, बलवीर वर्मा, राजेश कुमार मौर्य, ताज खा, मुन्ताज, रविप्रकाश यादव, पप्पू शर्मा, सुनील शर्मा, रमेश गौतम, आनंद श्रीवास्तव, अजय यादव, जैनुल शाह, सहित सैकड़ो गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।











