बिजली के तार से फिर छिटकी चिंगारी, कई एकड़ फसल जलकर ख़ाक हुई, अन्नदाता हुआ उदास

बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ ):स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा कुड़सर में शनिवार को बिजली के तार से छिटकी चिंगारी से करीब सैकड़ों विघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई बताया जाता है कि शनिवार के दिन कड़ी धूप और तेज हवाओं के बीच बिजली के तार से चिंगारी छिटकी और खड़ी गेहूं की फसल में आग पकड़ ली ।हवा के जोर से आग बढ़ती ही गई लेकिन जब आग काबू से बाहर होने लगी तो मौके पर मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी तब तक राहत दल मौके पर पहुंचता करीब सैकड़ों विघे खेत जल चुके थे।












