पेट की आग बुझाने को जले चूल्हे की चिंगारी ने खाक किया सब कुछ
नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के भड़ीकरा में गुरुवार की देर शाम खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग में दो परिवारों की चार रिहायशी झोपड़ियों सहित उसमें रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। गांव के रमाकांत राजभर और सुदर्शन राजभर के सड़क के किनारे झोपड़ियां बनाकर रहते हैं।
घर की महिलाएं शाम को खाना बना रही थी कि अचानक चुल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। अभी परिजन आग बुझाने का प्रयास कभी रहे थे तभी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतने भयंकर रूप से निकल रही थी कि समीप जाने का किसी का साहस नहीं हो रहा था। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी तरीके से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी और झोपड़िया तथा उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह से जलने लगा। वहीं झोपड़ियों में रखे हुए दो सिलेंडर आग.की चपेट में आकर तेज धमाके के साथ पर फट गए। सूचना पाकर मौके पर ग्राम प्रधान संजय राय, एसएचओ राम सिंह हमराहियों सहित पहुंच गए। पर आग इतनी भयंकर थी कि सब मूकदर्शक बनकर खड़े रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..