सेना के नाम पर सियासत करना बंद करे भाजपा – रि. मेजर सतबीर

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : इण्डियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के चैयरमैन रिटायार्ड सतबीर सिंह सहित मूव्मेंट्स के अन्य पदाधिकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार को हिदायत देते हुए कहा कि सेना के काम पर राजनीति करना और सेना का राजनीति से जोड़ना गलत है। सिंह ने सरकार पर वन मैन वन पेंशन के नाम पर लोगो को गुमराह करने का दावा भी किया है।

इस दौरान एक्स सर्विस मुवमेण्ट के बाईस चैयरमैन बी.के.गाँधी, जॉइंट सेकेटरी कल्मेश मिश्र और श्रीमती सुदेश गोयल, आदि मौजूद रहे।











