नहीं मिलेगी लालू को चुनावों हेतु ज़मानत, सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज किया याचिका

इमरान अख्तर
नई दिल्ली: बिहार की राजनीत से शुरू होकर राष्ट्रीय राजनीत में चर्चित नाम लालू यादव को आज सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका देते हुवे उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दिया है। चारा घोटाले में जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। लालू प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत मांगी थी। लेकिन सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश करके लालू यादव की जमानत याचिका का विरोध किया था। सीबीआई ने कहा था कि लालू यादव लोकसभा चुनाव के लिए जमानत मांग रहे हैं।












