फांसी पर झूली पत्नी की मौत के बाद पति ने भी लगाया फांसी मौत
प्रदीप दुबे विक्की
महाराजगंज,भदोही। क्षेत्र के चकापुर गांव में बीते बुधवार को दिनेश चंद चौबे की बहू करिश्मा देवी उम्र 22 वर्ष पति आशीष चौबे की पत्नी करिश्मा दोपहर में परिवार को भोजन खिलाने के बाद अपने कमरे में अंदर से कमरा बंद कर पंखे में फांसी लगाकर झूल गई थी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा बुधवार को ही उसका पोस्टमार्टम कर शव सौप दिया गया था।
बताते चले कि करिश्मा को 4 महीने का एक बालक पैदा हुआ है । करिश्मा के मौत की खबर उसके मायके वालों को भी दी गई थी। मौके पर करिश्मा के मायके वालों को बुलायाकर औराई पुलिस ने बयान भी लिया और शव को औराई थाने ले आए थे। करिश्मा का मायका पिपराही थाना कछवां जिला मिर्जापुर मे है। पत्नी की फांसी से हुई मौत की खबर सुनकर बिचलित आशीष पत्नी वियोग से ब्यथित हो गया था। जिससे छुब्ध होकर पति आशीष 28 वर्ष ने कपसेठी थाना अंतर्गत सुनसान बगीचे मे फांसी लगाकर अपनी इहलिला समाप्त कर ली। खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बताते चलें कि आशीष की शादी मई 2017 में पिपराही गांव कछवां मे हुई थी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..