बम धमाको से दहला श्रीलंका, 200 से अधिक की मौत, 560 घायल, जारी हुआ भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर, देखे मौके की कुछ तस्वीरे

तारिक जकी /आफताब फारुकी
कोलंबो: एक तरफ जहा आज रविवार को पूरी दुनिया ईस्टर की खुशिया मना रही थी वही दूसरी तरफ धमाको से दहल गया। सुबह से अब तक हुवे 8 बड़े धमाको में सैकड़ो लोगो के घायल होने और 180 से अधिक के मरने के समाचार प्राप्त हो रहे है। ईस्टर के मौके पर लक्जरी होटलों और चर्चो में हुए इन आत्मघाती विस्फोटों श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। आज सुबह कुल 6 धमाको में श्रीलंका अभी संभल भी नही पाया था कि दोपहर में दो और धमाके हुए, जिससे कोलंबो में धमाकों की संख्या बढ़कर आठ हो चुकी है।

















