बलिया:45 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

अंजनी राय
बलिया : पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश पर उ0नि0 रविन्द्र नाथ राय थाना कोतवाली बलिया को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की 01 व्यक्ति बहादुरपुर पुलिया के पास पीपल के पेड़ के आड़ में अवैध गांजा रखकर कहीं जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है।












