गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने छह वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 28 मोटर साइकिलें व चार स्कूटी बरामद की हैं।जिनके पास से चार तमंचे व दो चाकू बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसपी देहात नीरज जादौन ने बताया कि डीएलएफ चौकी प्रभारी विपिन मलिक देर रात क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान दो मोटर साइकिल पर चार व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें शक होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार वापस भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। दोनों से मोटर साइकिल के कागजात मांगे तो उनके पास नहीं थे। तलाशी लेने पर उनके पास से चार तमंचे मिले।
सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी निशानदेही पर दो साथियों को गिरफ्तार कराया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 28 मोटरसाइकिलें तथा चार स्कूटी बरामद की है। बताया गया कि बरामद वाहन दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से चोरी किए गए हैं। वाहनों के स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त वीर सिंह उर्फ विक्की ,सलमान ,आकाश उर्फ खिचड़ी ,अशोक कुमार ,आकाश कुमार व फरहान को जेल भेज दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..