दिनदहाड़े किराना व्यापारी से लाखों की लूट, व्यापारियों में रोष

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। चिरौड़ी में एक किराना व्यापारी से आज दो नकाबपोश बदमाश गल्ले में रखे लगभग दो लाख रुपए लूट कर फरार हो गये।व्यापारी मुकेश गोयल के विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से उनके सर पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश पिस्टल को हवा में लहराते हुए व फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लोनी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच घटना का जायजा लिया।

जैसे ही लूट की सूचना पुलिस को मिली पुलिस के हाथ पैर फूल गए और घटना स्थल पर एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे तत्काल मौके पर पहुंच गए। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पीड़ित व्यापारी को आश्वासन दिया कि जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।











