देखे वीडियो – रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर कसा चुनाव आयोग का शिकंजा, आचार संहिता उलंघन हेतु हुआ मुकदमा दर्ज

हर्मेश भाटिया
रामपुर। फिल्म अभिनेत्री और रामपुर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जयाप्रदा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में फंस गई हैं वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने उसका संज्ञान लिया है और मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी हो रही है।
बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में शामिल हुई फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा रामपुर से चुनाव लड़ रही है। चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए उन के बच्चों को मिठाई बांटने का वीडियो वायरल होने और एक बच्चे को नकद पैसा देते हुए फोटो वायरल होने के बाद वह आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फस गयी है।












