ख़िदमत ए अवाम युवा समिति ने मनाई “दी प्रेसडेन्ट एनीवर्सरी”

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी में रविवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 128 वी सालगिरह पर ख़िदमत ए अवाम युवा समिति ने “दी प्रेसडेन्ट एनीवर्सरी” नाम से कार्यक्रम रखा। समिति ज़िला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया इस कार्यक्रम के जरिये हमारा उद्देश्य बाबा साहब को नई नस्लें और बेहतरी से जानकर उनके सिद्धांतो पर अमल कर सकें और उनके संघर्षो को उस हद तक कामयाब करने की दिशा में काम कर सकें जिसका बाबा साहब ने ख्वाब देखा था।

ख़िदमत ए अवाम युवा समिति के इस विशेष आयोजन को सभी समाज के जिम्मेदारों ने सराहा, कार्यक्रम के बाद खिदमत ए अवाम युवा समिति ने राहगीरों को जलपान द्वारा ख़िदमत भी की। मौके पर समिति के दर्जनों जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।











