चुनाव के मद्देनजर पुलिस व सुरक्षा बलो ने निकाला रूट मार्च

फारुख हुसैन
बिजुआ-खीरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और सशस्त्र सुरक्षा बल के जवानों ने बिजुआ चौकी क्षेत्र के पडरिया तुला,मुड़िया हेमसिंह समेत गांवों में रूट मार्च किया, जिन्होंने गड़बड़ी की कोशिश करने और अफवाह फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बिजुआ चौकी इंचार्ज ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। व लोगों से संदिग्धों पर नजर रखने और तुरंत पुलिस को सूचना देने का भी आह्वान किया। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।











