शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग लाखों का माल जलकर राख

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। थाना कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट की वजह से पारस स्विच गियर कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनी कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र बी 52 में पारस स्विच गियर कंपनी का गोदाम है, जिसमें शॉर्टसर्किट की वजह से गत्तों के बॉक्स में आग लग गयी।












