गाजियाबाद लोनी। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब पुलिस ने लूट की योजना बनाते 4 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तमंचा ,जिंदा कारतूस व चाकू बरामद कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने रविवार देर रात बेहटा रेलवे लाइन से चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा प्वाइंट 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व तीन नाजायज चाकू बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयूब पुत्र आशु निवासी राणप कच्ची कॉलोनी लोनी , शाबाद उर्फ सोनू पुत्र मोइनुद्दीन निवासी कंचन पार्क लोनी , विपिन पुत्र चरणे निवासी सोनीपत हरियाणा , नरेंद्र पुत्र जयपाल निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं और लूट व चोरी जैसी संगीन वारदात करते हैं। अभियुक्तों पर दिल्ली समेत एनसीआर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं | चारों अभियुक्तों को जेल भेजा गया है़।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..