प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता रैली निकाली

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): तहसील क्षेत्र के भेड़वरा व लधुवाई के प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने गुरुवार को स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल चलकर नाम लिखाओ, हर बच्चे की मांगे चार, शिक्षा सेहत हक और प्यार, कदम क्रांति के नहीं रुकेंगे ,लड़का लड़की सभी पढ़ेंगे, मुफ्त किताबें भोजन ड्रेस, स्कूल जाने की लग गई रेस आदि नारों के साथ गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय लुधवाई व प्राथमिक विद्यालय भेड़वरामल्ल के बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाला












