भाजपा विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, विधायक सहित 5 की मौत
आदिल अहमद
रायपुर:एक बार फिर छत्तीसगढ़ नक्सली हिंसा से घायल हुआ है। इस बार हमला भाजपा नेता के काफिले पर हुआ है। हमले में भाजपा के विधायक सहित 5 के मरने की सुचना प्राप्त हो रही है। घटना छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की है। जहा नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर हमला किया। हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी समेत 5 की मौत हो गई। एंटी नक्सल अभियान के डीआईजी पी सुंदर राज ने भीमा मंडावी के मौत की पुष्टि की है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी के पास कुआकुंडा में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर हमले को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि काफिले में बुलेटप्रूफ गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों की तलाश जारी है। बता दें कि यह पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है।
बता दें कि जब विधायक के काफिले को निशाना बनाया गया तब वह तब चुनाव-प्रचार करने जा रहे थे। घटनास्थल से मिले फोटो से ऐसा लगता है कि नक्सलियों ने इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के जरिए धमाके को अंजाम दिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के काफिले पर हुए हमले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बता दें कि भीमा मंडावी ने पिछले साल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के देवती कर्मा को हराकर दंतेवाड़ा में जीत दर्ज की थी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..