देखे वीडियो – कन्हैया कुमार का हुआ नामांकन, लाल झंडो और समर्थको से पटा बेगुसराय, आशीर्वाद देने बेगुसराय पहुची नजीब की माँ

अनिल कुमार
बेगुसराय : दो माँ का आशीर्वाद लेकर नामांकन जुलूस लेकर जिला मुख्यालय नामांकन स्थल पर पहुच कर कन्हैया कुमार ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। कन्हैया कुमार को जहा उनकी जननी माता ने आशीर्वाद दिया वही जेएनयु के नजीब प्रकरण से चर्चा में आई नजीब की माँ ने भी कन्हैया कुमार के आज हुवे नामांकन के पहले बेगूसराय पहुच कर उनको आशीर्वाद दिया।
इसके बाद निकले जुलूस में लगा जैसे पूरा बेगुसराय ही सडको पर कन्हैया कुमार के नामांकन जुलूस में शामिल होने पहुच गया हो। भारी संख्या में अपने समर्थको और सीपीआई कार्यकर्ताओ सहित नामांकन करने पहुंचे कन्हैया कुमार ने निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पर्चा भरा। नामांकन का जुलूस कई किलोमीटर लम्बा था, इस नामांकन में कई छात्र भी अपने खर्च से बेगुसराय पहुचे थे

नामांकन करने के जाने से पहले कन्हैया ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि अम्मा फ़ातिमा नफ़ीस, जिग्नेश, शेहला, गुरमेहर समेत उन तमाम साथियों का शुक्रिया जो संविधान और लोकतंत्र को बचाने के संघर्ष को मज़बूत करने के लिए बेगूसराय आए हैं। जहां देखो वहां हमारे साथी लाल झंडों के साथ नज़र आ रहे हैं। एकजुटता का ऐसा भव्य नज़ारा सबमें जोश भर रहा है।











