पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्रपाल सिंह का पुलिस लाईन में किया विदाई समारोह का आयोजन

गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 31-03-2018 को शिवहरी मीना पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हो रहे, पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्रपाल सिंह, नर सिंह उ0नि0 तथा धर्मपाल सिंह एससीपी का पुलिस लाइन, रामपुर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में आन्जनेय कुमार सिंह जिलाधिकारी रामपुर महोदय तथा पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा सेवा निवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर शाॅल, छतरी, प्रमाण पत्र दिया गया तथा जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सेवा निवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।












