शाहबाद में मूसलधार बारिश में भीगकर फैसल लाला ने जनता को किया ख़िताब

गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 17 -04-2019 को कांग्रेसी नेता फैसल लाला ने बारिश में भीगते हुए चुनाव प्रचार किया और कहा कि शाहबाद के लोग बहुत बहादुर है जो इस मूसलधार बारिश में भी मैदान में डटे हुए हैं यह इस बात का प्रमाण है कि देश अब बदलाव चाहता है कहा आपके बीच में तीन प्रत्याशी हैं एक बंबई में रहती है और किसी के पास उनका मोबाइल नंबर तक नहीं है दूसरे प्रत्याशी काला चश्मा और सर पे प्लास्टिक के बाल लगाकर घूम रहा है वह 40 सालों से रामपुर के लोगो को बेवाकूफ़ बना रहे हैं किसी आम आदमी की उनको फोन करने की हिम्मत नही है क्योंकि वह न सिर्फ बदज़ुबान हैं बल्कि उन्होंने गालियां बकने में पीएचडी की डिग्री ले राखी है।












