विवाह समारोह में चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

उमेश गुप्ता/हरिलाल प्रसाद
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर से सटे ग्राम बिठुआ में हीरालाल यादव के घर आयोजित तिलकोत्सव में चोरी करते रंगे हाथ दो चोर पकड़े गए। दोनो चोर उभांव पुलिस को मय माल व मुलजिम सहित सिपुर्द किये गए। पुलिस ने हीरालाल की तहरीर पर भादसं. के तहत 457/380/511/411 के तहत मुकदमा कायम कर दोनी चोर को चालान कर जेल भेज दिया।

पकड़े गए चोरो की जानकारी पाकर ग्राम के ही कन्हैया प्रजापति भी आ गए और चोरो के पास से बरामद मोबाइल व रुपया के साथ चोरो की पहचान किया और बताया कि ये चोर आज ही मेरी बहन की शादी समारोह में घुसकर मोबाइल व रुपया चोरी किये है। पकड़े गए चोरो में आशीष यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी भीटाभुआरी थाना उभांव व सत्यम चौबे पुत्र परमानन्द चौबे निवासी धवरियासाथ थाना कोपागंज जिला मऊ के निवासी बताये गए हैं।











