अज्ञात वाहन की टक्कर से पहली विदा में नवविवाहिता की मौके पर मौत दो घायल

फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी- मोहम्मदी से शाहजहांपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार पर पहली बिदा करा कर वापस आ रहे दंपति में नवविवाहिता की मौके पर मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत निवासी सहजना थाना पसगवां का विवाह 26 अप्रैल को हुआ था।जो अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए अपने बड़े भाई शेरू के साथ दहेज में मिली सिटी हंड्रेड मोटरसाइकिल से विदा कराने गए हुए थे।












