देखे घटना के बाद की तस्वीरे – उग्रवादी हमले में अरुणाचल प्रदेश के सत्तारूढ़ दल के विधायक और उनके बेटे सहित 11 लोगो की हत्या

तारिक खान/आफताब फारुकी
नई दिल्ली. अरुणाचल प्रदेश के तिराप ज़िले में हुए एक उग्रवादी हमले में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक तिरोंग अबो और उनके बेटे सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। तिरोंग अबो मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की पार्टी के विधायक थे। वे 56 साल के थे। घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।


गौरतलब है कि साल 2015 में जब प्रधानमंत्री मोदी जब नागालैंड गए थे तो उन्होंने एनएसीएन-आईएम के साथ संघर्ष विराम का समझौता किया था। इस संगठन के साथ अभी भी शांति प्रकिया के लिए बातचीत चल रही है। प्रकरण में राजनीतक और शासन स्तर से आलोचनाओ का दौर जारी है। अभी तक किसी संगठन ने घटना की ज़िम्मेदारी नही लिया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की जाँच के बाद ही इसका सही पता चल पायेगा।












