भैस से टकरा कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

उमेश गुप्ता/ हरिलाल प्रसाद
बिल्थरारोड (बलिया)। उभाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिल्थरारोड- सिकंदरपुर राज मार्ग पर ग्राम नदुआ ढाला (हल्दी रामपुर) के सामने सोमवार की शाम करीब 5 बजे बाइक सवार इकराम (35) पुत्र शरफुद्दीन निवासी ग्राम हरनाटार थाना सिकंदरपुर कहीं रिश्ते में जा रहे थे कि अचानक एक भैंस के आ जाने से वे भैस से टकरा गए।












