भाकियू ने भरी हुंकार ,नही चलेगा नशे का कारोबार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। नशे की मंडी कासिम बिहार में कुछ समय पहले नशे के कारोबार पर जो पुलिस ने अंकुश लगा दिया था। वह अवैध कारोबारियों ने जेल या बाहर से आने के बाद दोबारा से शुरू हो गया है। हालांकि नशा कारोबारी बहुत ही शातिराना तरीके से चलते फिरते या छिपकर फुटकर व थोक में अपना कारोबार जमा रहे है ,जिन्हें पुलिस को भी पकड़ने में काफी परेशानी होती है। इसी के मद्देनजर रविवार को कासिम बिहार में भाकियू ने हुंकार भरी। जहां भारतीय किसान यूनियन अम्बावत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा की उपस्थिति में एक पंचायत का आयोजन किया गया।

कौन-कौन है अभी भी नशा कारोबारी
सूत्रों के अनुसार कासिम बिहार में लगातार जेल जाने के बावजूद आज भी नशा माफिया व उसका पति तथा रिश्तेदार व आदि थोक व फुटकर में गांजे की जमकर सप्लाई और अवैध शराब बेचने या गरीब लोगों को पैसे का लालच देकर बिकवाने का काम कर रहे है। सूत्रों की माने तो लोनी थाना क्षेत्र में बसी नशे की मंडी अंसार बिहार में भी अजमेरी का ही समेक व गांजा सप्लाई होता है।
वही कासिम बिहार में ही मजार के पास एक महिला व उसका बेटा खुलेआम गांजे की पुड़िया बेचता है, विकास बिहार में रह रहे महिला एक अन्य महिला व उसका पति बड़े गांजा व्यापारी से थोक में माल लेकर दिल्ली व मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रो में सप्लाई करते है तथा उड़ीसा से गांजा लाकर थोक में दिल्ली व आसपास क्षेत्रो में सप्लाई कर रहे है।











