रामपुर. दिनांक 20-05-2019 को थाना बिलासपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चन्देला में ही नसरतनगर को जाने वाले रास्ते पर पडने वाली नहर की पुलिया पर एक व्यक्ति चोरी की मोटर साईकिल लेकर बेचने के लिए खडा है। इस सूचना पर थाना बिलासपुर पुुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति मोटर साईकिल हीरो होण्डा सी.डी. डीलक्स बिना नम्बर पर बैठा था।
पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से मोटर साईकिल के कागज माॅगे तो वह कोई कागज नही दिखा सका। पुलिस द्वारा उक्त मोटर साइकिल के बारे में पूछताछ की तो बताया कि मैं इस मोटर साईकिल चोरी को चुराकर लाया हुॅ तथा इसे बेचने के लिए यहां पर खडा था। ग्राहक आने वाले थे की आपने पकड लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता मलकीत सिंह पुत्र सौदागर सिंह नि0 आनन्द कालौनी थाना दिनेशपुर, ऊधमसिंहनगर, उत्तराखण्ड है अभियुक्त पर मु0अ0सं0-242/19 धारा 413/414 भादवि के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..