बिहार – होटल में मिली ईवीएम और VVPAT मशीन, विपक्ष का हंगामा

गोपाल जी
मुजफ्फरपुर. बिहार में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में बिहार की पांच सीटों पर सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चरण में 57.86 फीसदी मतदाताओं ने मतदान कर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, पशुपति कुमार पारस, डॉ़ शकील अहमद सहित 86 दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक होटल से ईवीएम मशीन बरामद हुई है। होटल में ईवीएम मशीन के साथ वीवीपेट मशीन भी मिली है।

Alok Ranjan Ghosh, DM, Muzaffarpur: He shouldn't have unloaded the machines in the hotel which is against rules. Since he has violated an departmental investigation will be done. #Bihar https://t.co/2LA0O6DGg1
— ANI (@ANI) May 7, 2019
इस सम्बन्ध में मुजफ्फरपुर के डीएम आलोक रंजन घोष ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर को कुछ रिजर्व मशीन दिए गए थे, ताकि खराबी के दौरान उसे बदला जा सके। ईवीएम मशीनों को रिप्लेस करने के बाद उसे होटल में मशीनों को नहीं ले जाना चाहिए था, जो नियमों के खिलाफ है। चूंकि उसने उल्लंघन किया है, इसलिए विभागीय जांच की जाएगी। ईवीएम बदलने के बाद उनकी कार में 2 बैलट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और दो वीवीपैट मशीनें थीं।











