मारपीट की दो अलग अलग घटनाओ में कुल 11 घायल, जलाया गरीब का आशियाना

प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। थाना क्षेत्र के धारा विश्वंभर पट्टी गांव में दो पक्षों में मंगलवार को मारपीट की हुई घटना मे जहाँ सात लोग घायल हो गए वही एक पक्ष द्वारा दुकान व मकान मे आग लगा दिया गया। घटना मे परिवार के लोग सुरक्षित बच गए लेकिन घर गृहस्थी के साथ दुकान का सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगो ने आरोप लगाया कि सोमवार को दोनों पक्ष मे हुई विवाद मे अगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो शायद घटना टल सकती थी।

बीडीसी शैलेंद्र बिंद द्वारा हैंड पंप लगाने के नाम पर पैसा लेकर न लगाने के आरोप पर सोमवार को भी दो पक्षों में हुई मारपीट में कमला देवी 40 पत्नी मोहनलाल, लालती देवी 28 पत्नी शैलेंद्र बिंद व शैलेंद्र 20 घायल हो गए थे। कल की घटना को लेकर पुलिस ने गम्भीरता दिखाई होती तो आज की घटना रोकी जा सकती थी।











