किरण बेदी को दिया सुप्रीम कोर्ट ने भी जोर का झटका

आफताब फारुकी
नई दिल्ली. पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को आज सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के उनके अधिकारों को लेकर फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले काग्रेस विधायक लक्ष्मी नारायण को नोटिस भी जारी किया है। बताते चले कि गुजिश्ता महीने मद्रास हाईकोर्ट ने साफ किया था कि उपराज्यपाल किरण बेदी के पास केंद्र शासित प्रदेश की रोजमर्रा की गतिविधियों में हस्तक्षेप करने की शक्ति नहीं है।












